फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अगेती फूलगोभी की खेती कर बढ़ाएं आय

Wed, 07 Jun 2023 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कृषि विज्ञान केन्द्र प्रथम में बुधवार को अगेती फूलगोभी की खेती को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीपी शाही ने की। इसमें किसानों को अगेती फूलगोभी की नर्सरी, बुवाई व उसके उत्पादन को लेकर जानकारी दी गई। अगेती फूलगोभी की खेती कर किसान अधिक लाभ हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीपी शाही ने बताया कि अगेती फूलगोभी की प्रजातियों के लिए अधिक तापमान और बड़े दिनों की आवश्यकता होती है। ऐसे में अगेती फूलगोभी की नर्सरी की बुआई जून से जुलाई तक किया जाना बेहतर होता है। किसान 350 ग्राम प्रति एकड़ बीज डालकर अगेती फूलगोभी की नर्सरी तैयार कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह फसल 65 से 68 दिनों में तैयार हो जाती है।
इसका फूल गोल, दूधिया व कसा हुआ होता है। एक गोभी का वजन 250-500 ग्राम तक होता है। एक एकड़ में 75-80 क्विंटल की पैदावार होती है। इसी खेती से किसान कम मेहनत और लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। इस दौरान किसान प्रदीप, अशोक, राजेश मौर्य, माया देवी, रमेश चन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें