फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 2042 परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास

Thu, 06 Apr 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को नगर विकास विभाग की ओर से नगरीय रोजगार व उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सजीव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से 8754 करोड़ की लागत से 2042 परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। वर्चुअल कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 50 लाभार्थियों को आवासों के चाभी का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री ने सदर नगर पालिका परिषद में नगर पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत 7197.33 लाख लागत की 4 ओवरहेड टैंक, 9 नए नलकूप, वितरण प्रणाली के लिए 239 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन, पांच नलकूपों के रिबोर कार्य व डे-एनयूएलएम के तहत नगर पालिका परिषद को 212.42 लाख की लागत से निर्मित 75 व्यक्ति क्षमता के शेल्टर होम और नगर पंचायत जरवल में आसरा योजना के तहत 294.26 लाख की लागत से निर्मित 48 आवासों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पयागपुर नगर पंचायत में पेयजल योजना के तहत 1828.46 लाख की लागत से निर्मित होने वाले एक हजार किलोलीटर क्षमता के 2 जलाशय, 3 नलकूप, 4178 गृह संयोजन, वितरण प्रणाली के लिए 43.384 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन, जरवल नगर पंचायत में पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत 2252.65 लाख की लागत से निर्मित होने वाले एक हजारकिलो लीटर के दो जलाशय का शिलान्यास हुआ।
इसके साथ पांच नलकूप, 5051 गृह संयोजन, वितरण प्रणाली के लिए 38.165 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन, मास्टर कंट्रोल रूम, रिसिया नगर पंचायत में पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत 1732.01 लाख की लागत से निर्मित होने वाले एक हजार किलोलीटर क्षमता का एक जलाशय, 3 नलकूप, 4277 गृह संयोजन, वितरण प्रणाली के लिए 238.338 किलो मीटर लंबी पाइप लाइन व आटोमेशन से सम्बन्धित कार्यों का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नगर पंचायत रूपईडीहा में 325 लाख की लागत से कल्याण मण्डल, 179.75 लाख की लागत से नवसृजित नगर पंचायत का कार्यालय भवन का निर्माण, रिसिया नगर पंचायत में सीवरेज व जल निकासी योजना के तहत 171.41 लाख की लागत से इंटरलाकिंग कार्य और सदर नगर पालिका परिषद में 76.99 लाख की लागत से निर्मित होने वाले इंटरलाकिंग व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र एसपी प्रशान्त वर्मा, एडीएम मनोज समेत लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें