फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: किसी को मिलेगी तोप तो कोई दमकल के सहारे ठोंकेगा ताल

Tue, 11 Apr 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निकाय चुनाव में निर्दल प्रत्याशियों के लिए 81 चुनाव निशान घोषित किए गए हैं। इनमें तोप, बंदूक, तलवार, दमकल व गुल्ली डंडा जैसे चुनाव निशान शामिल हैं। आयोग ने घोषित चुनाव निशान की लिस्ट जिला प्रशासन को भेज दी है।राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के अध्यक्ष के पदों के लिए दमकल, अलाव और आदमी, शटल, चिड़िया का घोंसला, नल, ऊन का गोला, गुल्ली डंडा, टेबल लैंप, कंघा, छत का पंखा, फरसा, केले का पेड़, गदा, जीप, पहिया, छत का पंखा, फूल और घास, फसल काटता किसान, भगोना, पानी की बोतल, स्कूल बैग, हल, रेल इंजन, कुर्सी, डाइनिंग टेबल, लड़का-लड़की, हथौड़ा, सितारा, शहनाई, स्कूटर, सरौता, सुराही, सैनिक, शंख, रिक्शा, तलवार, लट्टू, वायुयान व वृक्ष का चुनाव चिन्ह तय किया है।
विज्ञापन


सभासद के पदों पर घोषित चुनाव चिन्ह
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत में सभासद के पदों के लिए बंदूक, मोटर साइकिल, भुट्टा, अनाज ओसाता किसान, ओखली, खजूर का पेड़, खड़ाऊ, कलम दवात, गमला, कार, गाजर, किताब, गुलाब का फूल, कुल्हाड़ी, आम, इमली, उगता सूरज, घंटी, केला, चश्मा, तरकश, छाता, तराजू, मुकुट, ड्रम, डमरू, धान का पौधा, ढोलक, नाव, पत्तियां, पेपरवेट, बिजली का बल्ब, पुल, पेंसल, कुर्सी, फावड़ा, बैलगाड़ी, पेचकस, झोपड़ी, ताला चाबी, तोप, त्रिशूल चुनाव चिन्हों को तय किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें