फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कतर्नियाघाट में पकड़ा गया गुजरात का शिकारी

Mon, 10 Jul 2023 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीपुर (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव अभयारण्य में बाघों और तेंदुओं की संख्या में इजाफा हुआ है। ऐसे में यहां शिकारियों ने भी अपनी पैठ बढ़ानी शुरू कर दी है। इसको लेकर वन विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर रखा है। सोमवार को यहां पर गुजराज का रहने वाला एक शिकारी पकड़ा गया। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट रेंज में वन क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार और टीम के अन्य सदस्यों के साथ गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान एक संदिग्ध वन विभाग की टीम को देखकर भागने लगा। इस पर टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि उसकी पहचान मयूरबाई निवासी वनगढ़ थाना सागर जनपद सावरकांठा गुजरात के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया गया है। रेंजर की तहरीर पर उसके विरुद्ध रेंज केस दर्ज किया गया है।
डीएफओ ने बताया कि उसके अन्य साथी फरार हो गए हैं। उनकी तलाश में एसटीपीएफ और एसएसबी के जवान लगे हैं। कतर्नियाघाट को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। रेड अलर्ट के चलते वन कर्मी, एसटीपीएफ और एसएसबी जवानों के साथ जंगल में गश्त कर रहे हैं। पकड़ा गया व्यक्ति वन्यजीव तस्कर है। वह जंगल में वेश बदलकर रेकी कर रहा था। उन्होंने बताया कि उसके अन्य साथियों को पकड़ने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि वह यहां पर किस कार्य के लिए गुजरात से आया था।
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि उसके अन्य साथी फरार हैं। उन्हें पकड़ने के लिए जंगल मार्ग के गुजरने वाले रोडवेज बस, प्राइवेट बस और अन्य वाहनों की सघन जांच की जा रही है। बसों को रुकवा कर उसमें सवारियों की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें