फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: नेपाल सीमा से गोंडा-अयोध्या को जोड़ने वाला हाईवे होगा चौड़ा

Sun, 12 Feb 2023 04:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नेपाल से प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या व प्रयागराज को जाने वाले लोगों की राह अब और भी आसान हो जाएगी। बहराइच से गोंडा जाने वाला 60 किलोमीटर लंबा हाईवे करीब चार मीटर चौड़ा किया जाएगा। यही नहीं इसके रास्ते में जहां कस्बे हैं वहां फोरलेन बनेगा और ओवरब्रिज भी। इसके लिए करीब 550 करोड़ रुपये शासन से मिले हैं। अब हाईवे निर्माण को लेकर भूमि चिन्हित करने का काम तेज हो गया है।
विज्ञापन

अयोध्या में जैसे-जैसे राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी पकड़ रहा है वैसे-वैसे पड़ोसी जिलों में विकास की गति भी बढ़ने लगी है। अब बहराइच से गोंडा जाने वाले यात्रियों को टू-लेन नहीं बल्कि फोरलेन जैसी चौड़ी सड़क पर सफर करने का मौका मिल सकेगा। करीब 60 किलोमीटर लंबी इस सड़क की अभी तक चौड़ाई मात्र सात मीटर है, जिसे बढ़ाकर 11 मीटर किया जाना है। यह सड़क बहराइच समेत नेपाल को भी रामनगरी अयोध्या और पूर्वांचल से जोड़ती है। इस सड़क के दोनों तरफ दो-दो मीटर चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। अयोध्या मार्ग होने के चलते इसका व्यवसायिक और सामाजिक दृष्टि से भी काफी महत्व है।
लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण के लिए 550 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की है। शासन से धनराशि मिल चुकी है। वहीं इस मार्ग पर काफी पेड़ भी लगे हैं जो अब काटे जाएंगे। इस मार्ग पर तीन प्रभागीय वनाधिकारी का क्षेत्र है। इसमें गोंडा, श्रावस्ती और बहराइच शामिल है। लोक निर्माण विभाग ने वन विभाग से पेड़ों को हटाने के लिए गिनती कर कटान के लिए सर्वे कराने का पत्र भेजा था जिस पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


गोंडा मार्ग को चौड़ा करने के लिए पयागपुर के विधायक सुभाष त्रिपाठी लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की थी। विधायक ने बताया कि यह मार्ग नेपाल से लेकर अयोध्या तक जुड़ा होने के कारण काफी महत्चपूर्ण है। विधायक ने कहा इस मार्ग के चौड़ा होने से जहां क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा वहीं इससे व्यापार भी बढ़ेगा।

बहराइच से लेकर गोंडा के बीच 60 किलोमीटर की दूूरी में जो मुख्य कस्बे पड़ते है उनमें चिलवरिया, खुटेहना, बेरिया, पयागपुर शामिल हैं। यहां पर डिवाइडर बनेेगा और जरूरत के मुताबिक ओवरब्रिज भी बनाया जाएगा। खुटेहना से लिंक मार्ग बौद्व तपोस्थली स्थल श्रावस्ती जिले को जोड़ता है ऐसे में श्रावस्ती जाने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग निकलते है।

बहराइच से गोंडा तक 60 किलोमीटर लंबे मार्ग की चौड़ाई चार मीटर बढ़ेगी। इसमें जो मुख्य कस्बे है वहां पर डिवाइडर मार्ग रहेगा। इसके लिए 550 करोड़ रुपये शासन से स्वीकृत हुए है। मार्ग निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अमर सिंह, अधिशासी अभियंता, लोकनिर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें