फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हाईस्कूल के परीक्षार्थी पहली बार ओएमआर शीट पर देंगे इम्तिहान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। परिषदीय विद्यालयों में ओएमआर शीट के प्रयोग के बाद अब हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में भी छात्र-छात्राओं को ओएमआर शीट पर इम्तिहान देना होगा। बोर्ड द्वारा मॉडल पेपर भी जारी कर दिए गए हैं जिसे परिषद की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष व्यापक बदलाव देखने को मिलेंगे। वेबसाइट पर बोर्ड द्वारा जारी मॉडल टेस्ट पेपर को देखने पर यह साफ दिखाई पड़ता है कि पहले की तुलना में इस वर्ष प्रश्नों की संख्या अधिक होगी। हाईस्कूल विज्ञान के प्रश्न पत्र में पहले जहां 20 प्रश्न पूछे जाते थे। वहीं इस बार 20 बहुविकल्पीय, 08 लघु उत्तरीय व तीन दीर्घ उत्तरीय समेत कुल 31 प्रश्न होंगे। इसी प्रकार संस्कृत विषय के प्रश्न पत्र में 31 प्रश्न होंगे। जबकि इससे पहले 18 प्रश्न रहते थे।
इसी प्रकार अन्य विषयों में भी प्रश्नों की संख्या अधिक रहेगी। प्रश्नों की संख्या के साथ ही अंकों में भी बदलाव दिखाई पड़ेेगा। विज्ञान विषय में पहले दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के लिए सात अंक निर्धारित थे, जबकि इस वर्ष छह नंबर ही मिलेंगे। लघु उत्तरीय प्रश्न पहले दो-दो अंक के होते थे। अब दो व चार अंक निर्धारित किए गए हैं। प्रश्न पत्रों का लगभग 30 प्रतिशत भाग बहुविकल्पीय होगा। जिसका उत्तर ओएमआर शीट पर देना होगा। जबकि अन्य प्रश्नों का उत्तर पूर्व की तरह उत्तर पुस्तिकाओं में लिखना होगा।
विज्ञापन

प्रभारी डीआईओएस उदयराज ने बताया कि सीबीएसई व आईसीएसई परीक्षाओं की तर्ज पर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से भी बदलव किया जा रहा है। इसमें पाठ्यक्रम के साथ ही परीक्षाओं में भी बदलाव किया जा रहा है। अब विद्यार्थियों को समय के अनुसार अभिनव प्रयोगों के माध्यम से नए तरीके से शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें