नेपाल में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हेलीकाॅप्टर। -संवाद
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपालगंज संखुवासभा के भोटखोला-4 में शुक्रवार की दोपहर सिमरित एयर का एह हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर ऊपरी अरुण जलविद्युत परियोजना के लिए सामग्री लेकर जा रहा था।संखुवासभा हवाई अड्डे के प्रमुख भानु कोईराला ने बताया कि जलविद्युत परियोजना के लिए सामान लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर काफी नीचे उड़ान भर रहा था। इस दौरान वह हम्मारेडांडा में एक पेड़ से टकरा गया। हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार पायलट सुरेंद्र पौडेल घायल हो गया। त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता टेकनाथ सितौला के मुताबिक लुकला में सिमरिक एयर का एक और हेलीकॉप्टर बचाव के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है।