बहराइच। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती तूफान का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम पर पड़ने की संभावना है। जिले में 28 अक्तूबर से तेज हवा के साथ बेमौसम बारिश हो सकती है। भारी वर्षा के चलते तापमान में छह से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने नदी किनारे रहने वालों को पानी के पास जाने से बचने और बच्चों को नदियों, नालों, गड्ढों व अन्य जलस्रोतों से दूर रखने की सलाह दी है।