फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रोडवेज कर्मचारियों के बनेंगे हेल्थ कार्ड

Sun, 04 Jun 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रोडवेज कर्मचारियों की सेहत का ध्यान हेल्थ कार्ड के जरिए रखा जाएगा। विभाग ने कार्ड बनाने की कवायद शुरू कर दी है। बहराइच डिपो के 350 चालक व परिचालकों के कार्ड बनाए जाएंगे। इनमें 25 लोगों का हेल्थ कार्ड बनाया भी जा चुका है।
विज्ञापन


कर्मचारियों की सेहत व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग के चालक व परिचालकों का हेल्थ कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके जरिए समय-समय पर कर्मचारियों के सेहत की जांच हो सकेगी। कभी-कभी कर्मचारी अस्वस्थ होने का बहाना बनाकर ड्यूटी नहीं करते थे। कार्ड बन जाने के बाद यह बहाना नहीं चलेगा। हेल्थ कार्ड से न केवल कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, बल्कि यात्रियों का जीवन भी सुरक्षित हाथों में रहेगा। इसके साथ ही विभाग के पास सभी कर्मचारियों का रिकॉर्ड मौजूद रहेगा कि ड्राइवर व कंडक्टर की हेल्थ स्टेटस क्या है।
एआरएम प्रेम कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से 350 ड्राइवर व कंडक्टर का हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा। इसमें 25 लोगों का हेल्थ कार्ड बनाया जा चुका है। पहले ड्राइवर फिर कंडक्टर का कार्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें