बहराइच के सिद्धनाथ मंदिर में शिवलिंग का किया गया शृंगार।
बहराइच। पितृपक्ष में नियमित पूजा-अर्चना के बीच बुधवार को शहर के श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर में बाबा सिद्धनाथ महादेव का भव्य शृंगार किया गया। भगवान भोलेनाथ को रंग-बिरंगे फूलों, गेंदे की मालाओं और सुगंधित पुष्पों से सजाया गया। गर्भगृह फूलों से सजे होने के कारण आकर्षक नजर आया। शृंगार में गुलाबी, पीले और सफेद फूलों का सुंदर संयोजन किया गया। बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मंदिर परिसर में भक्तों ने हर-हर महादेव के जयघोष लगाए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। पुष्पों से सजा बाबा का स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। दर्शन कर भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की।