फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाेर्ड परीक्षा परिणाम में सरकारी विद्यालयों भारी निजी

Tue, 25 Apr 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा परिणाम में जिले की टॉपरों की सूची में सरकारी विद्यालयों के बच्चों की संख्या कम देखने को मिली। निजी विद्यालयों का दबदबा ज्यादा रहा।सरकारी विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सरकार की ओर से भारी बजट आवंटित किया जाता है। यही नहीं विद्यालय के रखरखाव पर भी अच्छा खासा खर्च किया जाता है। बावजूद इसके परीक्षा परिणाम में निजी विद्यालयों का दबदबा देखने को मिला। जो कहीं न कहीं सरकारी विद्यालयों की साख पर बट्टा लगाता दिखा।
विज्ञापन

बात अगर हाईस्कूल के टॉप टेन परीक्षार्थियों की करें तो इस सूची में ज्यादातर मेधावी निजी विद्यालयों के हैं। जिला टॉप करने वाले छात्र अश्विनी कुमार वर्मा जहां डॉ. आरएमएलबीएचएसएस स्कूल के पढ़ने वाले हैं तो वहीं अवंतिका सिंह बाल शिक्षा निकेतन महिला इंटर कॉलेज की। तीसरे स्थान पर रहे शिवांश पाठक सरस्वती विद्या मंदिर के पढ़ने वाले हैं। चौथे स्थान पर रहे आशुतोष धनगर व आदित्य विक्रम मिश्रा भी निजी विद्यालय के छात्र हैं।
चौथे स्थान पर संयुक्त रूप से गवर्नमेंट उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर की छात्रा आकृति पाठक ही अपना स्थान बना पाई है। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में भी पहला स्थान बाल शिक्षा निकेतन की छात्रा अर्चिता यज्ञसैनी ने हासिल किया है। दूसरे स्थान पर सरकारी विद्यालय सर्वोदय इंटर कॉलेज मिहींपुरवा की दो छात्राएं आंचल कुमारी व खुशी हैं। इसके बाद तीसरे, चौथे, पांचवे, छठे, सातवें स्थानों पर निजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें