श्रावस्ती। सिरसिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव को सौंपे ज्ञापन में सिरसिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशोदा नंदन शर्मा ने कहा है कि सरकार बुनियादी ढांचे को बेच रही है। एसबीआई और एलआईसी जैसे सार्वजनिक संस्थानों को निवेश करने के लिए मजबूर कर रही है। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के भारतीयों की करोड़ों की बचत जोखिम में है। कांग्रेस पार्टी हमेशा देश के गरीब और मध्यम वर्ग के हितों की पक्षधर रही है। ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद असलम, चंद्रपाल, शिवा, मदन, पंकज श्रीवास्तव व संतोष कुमार शामिल रहे। संवाद