फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दीवार फांद घर से तीन लाखों का माल उड़ाया

Sun, 28 May 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। थाना क्षेत्र के कुड़ौनी गांव में शनिवार रात चोरों ने एक घर से आभूषण और नगदी समेत करीब तीन लाख रुपये का माल पार कर दिया। चोरी के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुड़ौनी निवासी तजम्मुल खाना बनाने का कारीगर है। शनिवार को वह खाना बनाने के लिए बाहर गए था। घर पर उसका परिवार मौजूद था। देर रात दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए चोरों ने लाखों का सामान गायब कर दिया।
पीड़ित तजम्मुल ने बताया कि चोर अलमारी तोड़कर जेवर व नगदी समेत तीन लाख का माल उठा ले गए। थाना प्रभारी राजनाथ सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें