नानपारा के जूड़ा गांव में लगी आग से जला मकान।
- फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत जूड़ा में रविवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तीन घरों को अपने आगोश में ले लिया। आग की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर दौड़े और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक तीनों घरों में रखा गृहस्थी का सारा सामान जल गया।
नानपारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत जूड़ा में रविवार की सुबह अज्ञात कारणों से फुलदेई के घर में आग लग गई। आग लगने के समय ग्रामीण खेतों में थे। जिसके चलते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास स्थित धर्मेंद्र व जगराम के घरों को भी अपने आगोश में ले लिया। सूचना पर ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और पास लगे हैंडपंपों से पानी लेकर आग बुझाने का प्रयास किया।
कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। लेकिन आग बुझने तक तीनों घर जलकर खाक हो गए। वहीं घर में रखा लाखों का गृहस्थी का सामान पर भी जल गया। आग की सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद निषाद मौके पर पहुंचे और तहसील प्रशासन की मदद से पीड़ित ग्रामीणों को खाद्य सामग्री और तिरपाल उपलब्ध करवाया। जिसके बाद ग्रामीणों के घर चूल्हा चला। साल के पहले दिन हुई लगी आग से ग्रामीणों में दहशत देखने को मिली। वहीं पीड़ित परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है।