कैसरगंज (बहराइच)। गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के राजा टोला निवासी रंजीत (26) रविवार को अपने दोस्त साहिल (20) के साथ बाइक से फखरपुर जा रहे थे। इस दौरान बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर कोतवाली कैसरगंज के कोनारी के पास उनकी बाइक तेज रफ्तार पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल साहिल को इलाज के लिए सीएचसी कैसरगंज भेजवाया गया। वहां साहिल की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। कोतवाल सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।