बहराइच। इंदिरा गांधी स्टेडियम में 17वीं पीपी जोशी मेमोरियल शिक्षक क्रीड़ा समारोह के तीसरे दिन क्रिकेट, वॉलीबाल व जूनियर शिक्षकों की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला मुकाबला बहराइच व बलरामपुर की टीमों के बीच हुआ जिसमें बलरामपुर की टीम ने बहराइच को छह विकेट से हरा दिया।
पहला सेमीफाइनल गोंडा व बलरामपुर के बीच खेला गया जिसमें गोंडा ने 28 रनों से मैच जीत लिया। दूसरा सेमीफाइनल बहराइच व तुलसीपुर के बीच खेला गया जिसमें तुलसीपुर की टीम ने बहराइच को नौ विकेट से हराया। वॉलीबाल मैच बाराबंकी बनाम गोंडा के मध्य खोला गया जिसमें गोंडा विजयी रहा।
पहला सेमिफाइनल बलरामपुर बनाम बहराइच के मध्य हुआ जिसमें बलरामपुर विजयी रहा। इस अवसर पर सिटी मांटेसरी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के प्रबंधक शाश्वत जोशी, सह प्रबंधक मायाशंकर जोशी, जावेद सईद, कविता सिंह व प्रधानाचार्य आरपी पांडेय आदि मौजूद रहे।