फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हादसे में गोंडा निवासी की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Mon, 28 Apr 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के आसाम चौराहे पर युवक का शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम कराने आए परिजन। 
विज्ञापन
पयागपुर(बहराइच)। गोंडा जिले के कौड़िया क्षेत्र के पकड़ी मोरीडीह निवासी रामसेवक (45) रविवार को किसी कार्य से पयागपुर क्षेत्र आए थे। उनके साथ बाइक पर उन्हीं के गांव के अर्पित शुक्ला भी सवार थे। काम खत्म होने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। इस दौरान बहराइच-गोंडा मार्ग पर चेतरामोड़ के पास बस को साइड देने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बाइक सहित गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हेंं इलाज के लिए सीएचसी पयागपुर पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान रामसेवक की मौत हो गई। वहीं, अर्पित शुक्ला की हालत गंभीर देख चिकित्सकोंं ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हेंं मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। राहगीरोंं के अनुसार रामसेवक ने हेलमेट पहना था। थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें