फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शहर को साफ रखने का दें सुझाव, पाएं इनाम

विज्ञापन
बहराइच के डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल में स्वच्छता प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। नगर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए नगर पालिका ने अनूठी पहल की है। स्वच्छ टेक्नोलॉजी चैलेंज प्रतियोगिता में शहर को स्वच्छ बनाने के सुझाव देने वालों को पुरस्कृत करने की योजना है। बृहस्पतिवार से स्वच्छ भारत मिशन टू के तहत इस प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। कार्यक्रम के आरंभ में दो कालेजों के 37 छात्रों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

नगरीय विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से नगरीय क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए स्वच्छ टेक्नोलॉजी चैलेंज प्रतियोगिता कराने की कार्ययोजना बनाई है। कार्ययोजना के तहत प्रतिभागियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन व सफाई कर्मी व कार्यों की डिजिटल माध्यम से कैसे निगरानी रखी जाए, इन चार बिंदुओं पर सुझाव मांगे जाएंगे।
पालिका प्रशासन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले इच्छुक प्रतिभागियों को चार बिंदुओं पर एक-एक फार्मेट को उपलब्ध कराया जायेगा। प्रतिभागी को इसी फार्मेट पर अपना सुझाव लिखकर नगर पालिका के कार्यालय पर 31 दिसंबर तक जमा करना होगा। पालिका प्रशासन प्रतियोगिता की समाप्ति के बाद प्रतिभागियों के सुझाव का परीक्षण कर उसके परिणामों को घोषणा करेगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बेहतर सुझाव देने वाले प्रतिभागियों को सरकार की ओर से पुरस्कृत के रूप में नगद धनराशि प्रदान की जायेगी। नगर पालिका परिषद की ओर से इसका आरंभ करते हुए किसान पीजी कालेज के 27 छात्र-छात्राएं व डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल के 10 छात्रों का प्रतियोगिता में शामिल कराकर सभी से सुझाव प्राप्त किए हैं।
कौन ले सकता है प्रतियोगिता में भाग
स्वच्छ टेक्नोलॉजी चैलेंज प्रतियोगिता में शैक्षिक संस्थान, नागरिक समूह, स्वयं सहायता समूह, एनजीओ, कंपनियां व उद्यमी, स्टार्टअप्स, अन्य समूह व नागरिक प्रतिभाग कर सकते हैं।
पांच बेहतर सुझाव देने वालों को दस लाख के इनाम
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व सफाई निरीक्षक सुरेश गोविंद मिश्रा ने बताया कि बेहतर सुझाव देने वाले प्रतिभागियों को पांच श्रेणी में पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम श्रेणी में पांच लाख, द्वितीय में ढाई लाख, तृतीय में डेढ़ लाख, चतुर्थ में एक लाख और पंचम श्रेणी के प्रतिभागी को 75 हजार की धनराशि प्रदान की जाएगी।
प्रमुख सचिव के निर्देश पर स्वच्छ टेक्नोलॉजी चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। अभी तक दो कालेजों के 37 बच्चों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपने सुझाव दिए हैं। इसके बाद सभी प्रतिभागियों के सुझावों का परीक्षण कर उनमें से बेहतर सुझाव देने वाले प्रतिभागियों को चयनित किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को शासन द्वारा की गई निर्धारित धनराशि का भुगतान पुरस्कार के रूप प्रदान किया जाएगा। -बालमुकुंद मिश्रा, ईओ नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें