फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: लापरवाही पर संस्थाओं को दें नोटिस

Sat, 17 Jun 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जल शक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह ने शुक्रवार देर शाम कल्पीपारा स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में बैठक की। इसमें सिंचाई एवं जल संसाधन, सिंचाई यांत्रिक, बाढ़ नियंत्रण, भूगर्भ जल विभाग, नमामि गंगे एवं जल जीवन मिशन योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने धीमी रफ्तार से कार्य कराने वाली संस्थाओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान मुख्य अभियन्ता जल निगम सौरभ सुमन ने बताया कि पीएनसी संस्था के 871 गावों में 599 परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिसके सापेक्ष 510 परियोजनाओं में कार्य प्रगति पर है। लक्ष्य 4,44,237 हाउस कनेक्शन के सापेक्ष 1,98,709 हाउस कनेक्शन का कार्य पूरा हो गया है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षतिग्रस्त होने वाली सार्वजनिक संपत्तियों की समय से मरम्मत कराएं। सम्पत्ति कर मरम्मत न कराने वाली एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई करें। जनप्रतिनिधियों से कहा कि समय-समय पर निर्माण स्थलों का जायजा लेते रहें। इस अवसर पर सांसद अक्षयवर लाल गोंड, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, पयागपुर के सुभाष त्रिपाठी व सदर की अनुपमा जायसवाल ने भी परियोजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें