खैरीघाट (बहराइच)। थाना हरदी अंतर्गत ग्राम पंचायत मैकूपुरवा निवासी बालिका रिंकी देवी (10) पुत्री हीरालाल ने बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी।
परिजनों ने बताया कि बालिका रक्षाबंधन पर्व पर अपनी मां के साथ मामा के घर जाना चाहती थी, लेकिन उसे मना कर दिया गया था। जिससे आहत होकर बालिका ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अनूप मणि त्रिपाठी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। (संवाद)