बहराइच। वंशपुरवा गांव निवासी राधा वर्मा (07) घर के पास ही आम के बाग में खेलने गई थी। घर आने के लिए सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राधा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन उसे महसी सीएचसी ले गए। वहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से बच्ची को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।