मोतीपुर में सांप काटने के बाद सीएचसी में भर्ती बालिका सायमा।
मिहींपुरवा। पकड़िया दीवान गांव में मंगलवार रात घर में काम कर रही आठ वर्षीय बालिका सायमा को सांप ने काट लिया। उसके चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। बालिका के पैर में सांप काटने के निशान और रक्तस्राव दिखाई दिया। हालत बिगड़ने पर पिता समीर अली परिजनों के साथ उसे सीएचसी मोतीपुर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है।