फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तीन साल की देरी से जीआईसी बनकर तैयार, पढ़ाई शुरू होने का इंतजार

Mon, 01 Apr 2024 04:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। तेजवापुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरा बाजार में अल्पसंख्यक विभाग की ओर राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) बनाया गया है। कार्यदायी संस्था की ओर से इसे वर्ष 2021 में शिक्षा विभाग को हैंडओवर करना था, लेकिन निर्माण कार्य अब पूरा हो पाया है। यहां शिक्षण कार्य शुरू होने का विद्यार्थियों को इंतजार है।
विज्ञापन


खैरा बाजार सहित आसपास के गांवों के बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर न जाना पड़े इसके लिए वर्ष 2019 में 418.19 लाख की लागत से राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण शुरू किया गया था। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएसएम को दी गई थी। संस्था की ओर से अक्तूबर 2019 को कॉलेज का निर्माण शुरू करा दिया गया था। इससे इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिलने की आस जगी थी। निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था को मार्च 2021 में पूरा करना था। लेकिन कॉलेज का निर्माण कार्य पूर्ण रूप से वर्ष 2024 में पूरा हो सका है। अब शिक्षण कार्य कब शुरू होगा, इसका पता नहीं है।
खैरा बाजार निवासी जगदीश जायसवाल ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षण कार्य शुरू कर दिया जाए तो इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की परेशानी दूर हो जाएगी। अभिभावकों को भी अधिक पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। अभिभावकों कहना है कि नया सत्र शुरू होने वाला है। शिक्षण कार्य शुरू हो जाए तो बच्चों को दूसरे कॉलेजों में नहीं भेजना पड़ेगा।
विज्ञापन


खैरा बाजार में राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अप्रैल में बिल्डिंग हैंडओवर हो जाएगी। इसके बाद शिक्षण कार्य शुरू कराने का कार्य जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से किया जाएगा। -संजय कुमार मिश्र, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें