मंसूख गांव में आम के बाग में निकला अजगर।-संवाद
नवाबगंज। मंसूख गांव के किसान रविवार सुबह धान की कटाई के लिए खेत की ओर जा रहे थे। आम के बाग से गुजरते हुए अजगर को देखा। तत्काल वन रेंज अधिकारी पंकज कुमार साहू को सूचना दी गई। रेंज अधिकारी ने वन दरोगा सुरेश वर्मा और वाचर ननकऊ खां को मौके पर भेजा। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित तरीके से अजगर को पकड़ कर अब्दुल्ला गंज के जंगल में छोड़ दिया।