फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर पूरे कराएं सभी कार्य : जयवीर

Thu, 08 Jun 2023 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। प्रदेश के मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग जयवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को जिला भ्रमण के दौरान चित्तौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेल देव के निर्माणाधीन स्मारक स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महाराजा सुहेलदेव की अश्वरोही प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि भी अर्पित की।इसके बाद उन्होंने स्मारक स्थल पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निर्माणाधीन विकास परियोजना मंदिर, घाट, महाराजा सुहेल देव की मूर्ति, भव्य द्वार, सभागार, पार्किंग स्थल, बाउण्ड्रीवाल, हार्टिकल्चर एवं लैंड स्केपिंग एवं अन्य कार्यों की गुणवत्ता व प्रगति पर संतोष जताया। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को निर्धारित मानक व गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण कराया जाए। मंत्री ने सुझाव दिया हार्टिकल्चर से संबंधित कार्यों को बरसात से पहले पूरा करा लिया जाए ताकि रोपित किये गये पौधे अच्छी तरह से विकसित हो सकें।
विज्ञापन

निर्देश दिया कि राजस्व विभाग से समन्वय कर झील की पैमाइश करा ली जाए। इस दौरान कहीं पर कोई अतिक्रमण आड़े आए तो उसे हटवाया जाए। निरीक्षण के बाद पर्यटन मंत्री ने स्मारक स्थल पर ही पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात भी की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, सांसद अक्षयवर लाल गोंड मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने गुल्लबीर मंदिर पहुंचे पर्यटन मंत्री को मंदिर परिसर के पर्यटन विकास हेतु एक प्रस्ताव भी सौंपा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें