कैसरगंज। जीजीआईसी में भारत स्काउट एंड गाइड के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सीओ डीके श्रीवास्तव ने छात्राओं को साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षित वाहन चलाने के लिए हेलमेट का प्रयोग एवं उसके महत्व के संबंध में बताया। मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने आत्मरक्षा, महिला अधिकारों और सुरक्षित सोशल मीडिया के उपयोग के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र कुमार मिश्र, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी एसआई रागिनी वर्मा, शिक्षिका सुष्मिता चौरसिया, रीता कुमारी वर्मा, वंदना देवी, प्रियंका वर्मा तथा गुंजन सहित बड़ी संख्या में छात्राएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।