कैसरगंज (बहराइच)। लखनऊ में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से एक लाख रुपये वसूल ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर कैसरगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है। क्षेत्र के ग्राम नौगंइयां निवासी सुनील कुमार गुप्ता ने तहरीर में बताया कि उनके बेटे को को रमेश यादव ने लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में नौकरी लगवाने की आश्वासन दिया था। इसके लिए एक लाख रुपये मांगे। सुनील ने विगत वर्ष दो बारे में रमेश को एक लाख रुपये दिए। इसके बाद भी सुनील के बेटे को नौकरी नहीं मिली। रमेश ने पैसे भी वापस नहीं किए। प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज राजनाथ सिंह ने बताया कि सीओ के आदेश पर रमेश यादव निवासी ग्राम चन्दीपुर बिराहिमपुर बेल्हौरा के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जा रही है।