फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आग लगने से चार मकान जले, दो महिलाएं झुलसीं

Fri, 05 Apr 2024 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
आग से झुलसी महिला। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती, दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान
विज्ञापन

सूचना के बाद भी आग बुझाने नहीं पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम
पयागपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोड़रीताल के मजरा खंडवा का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर तहसील क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की देर रात आग लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी, लेकिन टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस अग्निकांड में चार ग्रामीणों के मकान जलकर राख हो गए। आग बुझाने के प्रयास में दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई हैं। झुलसी महिलाओं को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल रहा है। इस अग्निकांड में दो लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट होने का अनुमान है।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोड़रीताल के मजरा खंडवा में देर रात सहजराम के घर में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। उस वक्त परिवारी के सभी लोग सो रहे थे। आग की लपट लगने पर लोग जागे और शोर मचाने लगे। जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पड़ोसी अंगनू, मुल्कराम व सुनीता के घर को अपनी आगोश में ले लिया। आग बुझाने व घर में रखे सामान निकालने के प्रयास में सहजराम की पुत्री कुसुम (25) तथा रामकली (55) गंभीर रूप से झुलस गई। झुलसी महिलाओं को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

उधर आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को दी, लेकिन मौके पर दमकल टीम आग बुझाने नहीं पहुंची। जिससे ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश देखा गया। बाद में जानकारी पाकर पयागपुर तहसील की राजस्व टीम मौके पर पहुंची। लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। पयागपुर के एसडीएम दिनेश कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया है। जल्द ही शासन की ओर से मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन


एक सप्ताह में 15 घर व दो बीघे गेहूं की फसल जलकर राख
बहराइच। गर्मी शुरू होते ही आग लगने की घटना शुरू हो गई हैं। पिछले एक सप्ताह में जिले के कई ग्राम पंचायतों में आग लगने से 15 घर व दो बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हुई है। इन सभी अग्निकांडों में लगभग 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। मालूम हो कि मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के कठौतिया गांव में दो अप्रैल को आग लगने से तीन किसानों के घर जलकर राख हुए थे। कई मवेशी भी जल गए थे। वहीं तीन अप्रैल को पयागपुर के ही शिवदहा के कंजेभरिया में आग लगने से एक किसान का घर जल गया था। इसके अलावा बौंडी क्षेत्र के ग्राम पंचायत विलासपुर के मजरा हाथीचक निवासी महेश नारायण मौर्य का बीते मंगलवार को दो बीघे गेहूं की फसल हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से जल गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बड़ी संख्या में ग्रामीणों के घर व फसलें जल जाती हैं, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस इंतजाम नहीं किए जाते हैं। जिससे अग्निशमन कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें