फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चार बाल श्रमिक मुक्त, तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेश्वरगंज। बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत अधिकारियों की टीम ने बुधवार को प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान चार बच्चों को काम करते हुए मुक्त कराया गया। संयुक्त टीम में ब्लॉक प्रशासन, रोसा, देहात इंडिया और प्रथम संस्था शामिल थी। टीम ने होटल, ऑटो पार्ट्स की दुकानों और किराना प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कृष्णा ऑटो केयर, बालाजी स्वीट्स और मोहित ऑटो सर्विस सेंटर में बच्चे काम करते मिले। इन तीन प्रतिष्ठानों के संचालकों के खिलाफ बाल श्रम अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। बच्चों को मुक्त कराकर संचालकों को नोटिस जारी किए गए। अभियान में सहायक खंड विकास अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह और बाल कल्याण पुलिस अधिकारी ओंकार नाथ यादव मौजूद रहे। जिला कंसल्टेंट विकास जायसवाल, राकेश चौबे, अवरेंद्र मिश्रा और अमरेश राणा भी टीम का हिस्सा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें