बौंडी। बहराइच-सीतापुर हाईवे पर बेड़नापुर के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में हरदी के दहाव निवासी शांति देवी (49), उनकी बहू ननकई (20), पौत्र आलोक (5) और रिश्तेदार ललितराम शामिल हैं। ये सभी शनिवार सुबह 10 बजे के आसपास समूह बैंक जा रहे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भेज दिया।