बहराइच। जनपद श्रावस्ती के यातायात प्रभारी रजनीश शुक्ला, सिपाही पुनीत वर्मा, राजनारायण यादव व दीपक कुमार के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर 14 फरवरी 2022 में दरगाह थाने में लूट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
मुकदमे में विवेचना अधिकारी की तरफ से फाइनल रिपोर्ट लगा देने पर पीड़ित संतोष कुमार ने पुलिस की फाइनल रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए सोमवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय पर प्रोटेस्ट याचिका दायर की।
इस पर सुनवाई करते हुए सीजेएम कोर्ट ने यातायात प्रभारी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए सभी को आठ अगस्त को न्यायालय में तलब किया है। कोर्ट के इस सख्त रवैये से पुलिस महकमे में हड़कंप है। संवाद