फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पूर्व विधायक का लखनऊ में निधन

Fri, 29 Dec 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। भाजपा के पूर्व विधायक जटाशंकर सिंह का बृहस्पतिवार को लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइन निवासी जटाशंकर सिंह (76) नानपारा विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे थे। वे किसान डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति अध्यक्ष थे। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राहुल राय ने बताया कि पूर्व विधायक को एक हफ्ते पूर्व दिल का दौरा पड़ा था। उनका लखनऊ के डिवाइन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार रात 8:30 बजे पूर्व विधायक का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकरीवाल, उपाध्यक्ष रणविजय सिंह के साथ सपा नेता व पूर्व मंत्री यासर शाह आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें