फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कैंसर के इलाज में मददगार एफएनएसी जांच शुरू

Mon, 27 Mar 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कैंसर के इलाज में मददगार एफएनएसी (फाइन नीडल एस्पिरेशन साइटोलॉजी) जांच मेडिकल कॉलेज में शुरू हो गई है। निजी पैथालॉजी में इस जांच को कराने के लिए जहां हजार रुपए से अधिक पड़ते थे अब मेडिकल कॉलेज में मरीजों की यह जांच मुफ्त में होगी। इस जांच के जरिए कैंसर के शुरुआती लक्षणों का पता चल सकेगा और समय से इलाज संभव हो सकेगा। मेडिकल कॉलेज के पैथालॉजी विभागाध्यक्ष डॉ.जेपी मौर्य ने बताया कि शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ होने पर कैंसर का खतरा हो सकता है। इसका पता लगाने के लिए एफएनएसी (फाइन नीडल एस्पिरेशन साइटोलॉजी) जांच आवश्यक होती है। इस जांच में एक बरीक सुई से गांठ की भीतरी तहों को कुरेदकर उसमें मौजूद कोशिकाओं को उसी सुई के जरिए निकाला जाता है। इसके बाद माइक्रोस्कोप से जांच की जाती है। उन्होंने बताया कि इस जांच के बाद पता चलता है कि गांठ में कैंसर पनप रहा है कि नहीं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.संजय खत्री ने बताया कि कैंसर के मरीजों के लिए यह जांच होती है। यह जांच पहले नहीं हो रही थी। अब यह जांच यहां शुरू करा दी गई है। उन्होंने बताया कि शरीर के बाहर यदि कोई गांठ है, तो तीन से पांच दिन में तथा पेट के अन्दर यदि कोई सूजन या गांठ है तो एक हफ्ते से 10 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट मिल जाएगी।
विज्ञापन

बहराइच। जिले में संचालित 108 व 102 नम्बर की 78 एंबुलेंसों में ऑडियो डिवाइस लगाई गई है। इसके जरिए एंबुलेंस कर्मचारियों की मनमानी पर जहां अंकुुश लगेगा वहीं समय से कर्मचारी भी पहुंचेंगे। दुर्घटनाओं व गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को आपातकाल में अस्पताल पहुंचाने के लिए जिले में 82 एंबुलेंस संचलित की जा रही हैं। मरीजों को लाने ले जाने के लिए कभी-कभी एम्बुलेंस कर्मी मरीजों के तीमारदार से पैसे की मांग करते थे। इस पर अंकुश लगाने के लिए ऑडियो डिवाइस लगाई गई है। यह मशीन मरीजों व तीमारदारों को जागरूक करेगी। प्रोजेक्ट मैनेजर सुधीर मणि त्रिपाठी ने बताया कि जिले की 78 एंबुलेंसों में ऑडियो डिवाइस लगाई गई है। समस्या होने पर शिकायत करने के लिए मोबाइल नंबर के स्टिकर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें