फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नौ घंटे अंधेरे में डूबी रही पांच हजार आबादी

Wed, 07 Jun 2023 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। रुपईडीहा कस्बे के सेंट्रल बैंक चौराहे पर दो खंभों के बीच जोड़े जाने वाला फ्यूज मंगलवार की रात उड़ गया। गर्मी से बेहाल लोगों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय लाइनमैन को दी। लेकिन लाइनमैन मौके पर नहीं आया और पांच हजार की आबादी लगभग नौ घंटे तक अंधेरे में डूबी रही। इस दौरान भीषण गर्मी में कस्बेवासी परेशान रहे और लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश देखने को मिला।
विज्ञापन


रुपईडीहा कस्बे में चार लाइनमैन तैनात हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर कोई दिखाई नहीं देता। मंगलवार की रात लगभग 10 बजे कस्बेवासियों ने रुपईडीहा के लाइनमैन सगीर अहमद को इसकी जानकारी दी। लेकिन फाॅल्ट को ठीक नहीं किया। बुधवार की सुबह दूसरे लाइनमैन को बुलाकर फाॅल्ट ठीक कराया गया। इस दौरान नौ घंटे तक पांच हजार की आबादी अंधेरे में डूबी रही।
मामले की जानकारी देने के लिए जेई रामगोपाल अनमोल को फोन किया गया, किंतु उन्होंने रिसीव नहीं किया। नगर पंचायत चेयरमैन डॉ.उमाशंकर वैश्य, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष विजय मित्तल, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल आदि का कहना है लापरवाही करने वाले लाइनमैनों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें