बहराइच के पूर्व माध्यामिक विद्यालय पुलिस लाइन में परिषदीय परीक्षा देते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
बहराइच। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई।
जिले के 2470 प्राथमिक और 983 जूनियर विद्यालयों में सोमवार को सुबह नौ बजे से परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन सभी कक्षाओं के हिंदी विषय की परीक्षा हुई। प्राथमिक विद्यालय के 377955 तथा जूनियर विद्यालय के 115330 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
दिशा निर्देशों के तहत सुबह तलाशी के बाद छात्रों को परीक्षा कक्ष में बैठाया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय उड़ाका दल ने चित्तौरा, तेजवापुर, कैसरगंज, महसी और रिसिया विकास खंडों में विद्यालयों का निरीक्षण किया लेकिन सभी जगह परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में होती मिलीं।