फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शॉर्ट सर्किट से बेकरी की दुकान में आग, तीन लाख का नुकसान

विज्ञापन
बहराइच में शनिवार की रात को चौक बाजार में बेकरी में लगी आग से जला सामान। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। शहर के चौक बाजार स्थित शंकर बेकरी में शनिवार की देर रात करीब दस बजे अचानक शॉर्ट से सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पंहुची अग्निशमन विभाग की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन इस दौरान दुकान में रखा बेकरी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

शहर के चौक बाजार स्थित स्टीलगंज तालाब के सामने शंकर बेकरी की दुकान है। बीते शनिवार को प्रतिदिन की तरह दुकान संचालक व कर्मचारी दुकान को बंद करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान दुकान में रात करीब 10 बजे के आस पास शॅार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकानकर्मी कुछ समझ पाते कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
दुकान धू-धूकर जलने लगी। आस-पास की दुकानें भी बंद हो रही थीं। ऐसे में अचानक दुकान में भड़की आग से अफरातफरी मच गई। दुकान मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकान का काउंटर, फ्रिज, डिप फ्रिज, एसी, फर्नीचर, बेकरी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। दुकान संचालक महेश रूपानी ने बताया कि अभी नुकसान का आकलन किया जा रहा है, लेकिन करीब तीन लाख से अधिक का नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन

हो सकता था काफी नुकसान
जिस बेकरी की दुकान में अग्निकांड की घटना हुई। वहां से अग्निशमन विभाग की दूरी महज पांच से छह सौ मीटर ही है। रात का समय हो गया था। इसलिए बाजार की भीड़ भी समाप्त होने के कगार पर थी। अगर यही घटना दो घंटे पूर्व होती, तो विभाग की टीम को भीड़ के बीच घटना स्थल तक पहुंचने में समय लग जाता। ऐसे में दुकान की आग आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लेती। इससे एक बड़ा हादसा होने के साथ काफी नुकसान हो सकता था। हालांकि विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इसलिए एक बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें