फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मासूम की मौत

विज्ञापन
09 बीएचआर 08 - बौंडी के गोड़ियनपुरवा में लगी आग से जला मकान व सामान। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। शॉर्ट सर्किट से भड़की आग की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई। क्षेत्रीय लेखपाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर तहसील प्रशासन को सूचना दी है।
विज्ञापन

गांव गोड़ियनपुरवा निवासी रामतेज सोमवार की दोपहर कहीं गया हुआ था। इसी दौरान उसकी तीन वर्षीय बेटी अन्नू घर के कमरे में लेटी हुई थी। रामतेज की पत्नी भी कमरे के बाहर घरेलू काम कर रही थी।
इसी दौरान शॉर्ट सर्किट होने से उड़ी चिंगारियों से उसके बिस्तर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरे कमरे में फैल गई। लपटों को देख रामतेज की पत्नी शोर मचाते हुए कमरे की ओर भागी, लेकिन तब तक उसकी मासूम बेटी झुलस चुकी थी।
विज्ञापन

कमरे में बाहर निकालने के कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने सप्लाई बंद करते हुए कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का भी बहुत सामान जलकर राख हो गया था। घटना की सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बौंडी थाने पर दी। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी महसी जेपी त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मामला शॉर्ट सर्किट का ही लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें