फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शादी के दिन लगी आग, मामा की मौत

Mon, 12 Jun 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरैना में सोमवार को बरातियों के लिए खाना बनाते समय गैस पाइप लीक होने से छप्पर में आग लग गई। घर में रखी 50 हजार नगदी और लगभग 30 हजार रुपये के कपड़े जलकर राख हो गए। दूल्हे के मामा की हार्टअटैक से मौत हो गई। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरैना के मजरा राजापुरवा निवासी गंगाराम के बड़े बेटे संजय की सोमवार को शादी थी। परिजन व रिश्तेदार बरात के लिए तैयार हो रहे थे। घर की महिलाएं बरातियों के लिए खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस की पाइप लीक होने से छप्पर में आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता आग ने पूरे घर को आगोश में ले लिया। आग से शादी के लिए खरीदे गए 30 हजार रुपए के कपड़े और 50 हजार रुपए की नगदी जल कर राख हो गई।
विज्ञापन

लगभग एक लाख से अधिक के बर्तन व अन्य सामान जल गए। अग्निकांड की घटना गोंडा के कटरा बाजार के भरथा निवासी रामदेव बर्दाश्त नहीं कर सके और उन्हें हॉर्ट अटैक पड़ गया। वह दुल्हे के मामा थे। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शादी के लिए सिर्फ चंद लोग निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें