फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: लाॅन्ड्री में भड़की आग, मची अफरातफरी

Wed, 19 Apr 2023 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नगर के छावनी बाजार स्थित लाॅन्ड्री व ड्राई क्लीनर्स की दुुकान में मंगलवार देर रात अज्ञात कारण से आग लग गई। थोड़ी देर में लपटें भड़क उठीं। इससे क्षेेत्र में अफरातफरी मच गई। मौके पर लोग जुट गए। अग्निशमन कर्मियों व पुलिस के जवानों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। आग लगने से लाखों की क्षति की आशंका है।शहर का छावनी बाजार क्षेत्र काफी व्यस्ततम क्षेत्रों में से है। यहां काफी संख्या में व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। रात दस बजे के लगभग सभी दुकानें बंद हो चुकी थीं। मुख्य बाजार होने के कारण लोगों की आवाजाही जारी थी। रात लगभग 12 बजे बाजार स्थित नटराज लाॅन्ड्री एवं ड्राई क्लीनर्स की दुुकान से लोगों ने आग की लपटें उठते देखीं। आसपास कई बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान होने के कारण लोग किसी अनहोनी की आशंका से सिहर उठे। लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन कर्मियों व पुलिस महकमे को दी।
विज्ञापन

अग्निशमन कर्मियों नेे मौके पर पहुंच पुलिस के सहयोग से आग की लपटों पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखे सभी कपड़े, फर्नीचर समेत अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि सहालग व पर्वों का समय नजदीक होने के कारण काफी संख्या में लोगों ने महंगी साड़ियां, सूट आदि दुकान पर दिए थे। आग लगने के कारण लगभग पांच लाख रुपए की संपत्ति के नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें