पयागपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र में नवीन मंडी के पास स्थित एक किराने की दुकान में सोमवार सुबह शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से दुकान में रखा लाखों का सामान जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से लगभग पांच लाख के नुकसान की बात कही जा रही है।
पयागपुर थाना क्षेत्र में गोंडा-बहराइच मार्ग स्थित नवीन मंडी समिति के प्रवेश द्वार के सामने श्याम सुंदर अग्रवाल की थोक किराने की दुकान है। सोमवार सुबह अचानक उनकी दुकान से धुंआ निकलने लगा। लाेगों ने इसकी सूचना श्याम सुंदर को दी। इस दौरान दुकान से आग की लपटें निकलने लगी। श्याम सुंदर ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दुकान का ताला खोला और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई, लेकिन आग से सामान जलकर राख हो गया।
पीड़ित श्याम सुंदर ने बताया कि आग से दुकान में लगा कंप्यूटर, प्रिंटर, सीसीटीवी समेत रैक में रखा समान जल गया। उन्होंने बताया कि लगभग पांच लाख का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी श्याम देव चौधरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।