नवाबगंज। ग्राम पंचायत रामनगर गुलहरिया के मजरा गुलहरिया में खाना बनाते समय बाबूलाल के घर में रखे सिलिंडर में आग लग गई। जब तक आग बुझाते तब तक कपड़े, अनाज आदि सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित बाबूलाल ने बताया कि उनकी पत्नी खपरैल के घर में खाना बना रही थी उसी समय सिलेंडर में आग लगी ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। इस बीच लगभग बीस हजार की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।