फखरपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में छह साल के बच्चे से गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि बच्चा सोमवार शाम अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव निवासी पंकज लोध उसे बहलाफुसलाकर टॉफी खिलाने के बहाने अपने साथ झाड़ियों की ओर ले गया और बच्चे से दुष्कर्म किया। बच्चा किसी प्रकार उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी संजीव चौहान ने बताया कि बालक को मेडिकल के लिए भेजा गया है। घटना की विवेचना सीओ कैसरगंज डीके श्रीवास्तव द्वारा की जा रही है।