फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डीजल की कालाबाजारी में तीन पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी पर शिकंजा कसने के लिए शुक्रवार को आपूर्ति विभाग की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान तीन लोगों के पास से 125 लीटर डीजल बरामद कर तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि थाना हरदी की ग्राम पंचायत मासाडीहा निवासी गुड्डू के पास से दो केन में 75 लीटर डीजल के साथ एक कीप, एक मापन यंत्र बरामद हुआ। वहीं, खैरीघाट थाना क्षेत्र के डिहवा बकैना गांव निवासी चंदन के पास एक केन में 50 लीटर डीजल के साथ एक कीप व एक मापन यंत्र बरामद किया गया है। इसके अलावा महसी के नकाही गांव निवासी अमित गुप्ता के खिलाफ भी कालाबाजारी के साक्ष्य मिले हैं। डीएसओ ने बताया कि बरामद डीजल व अन्य सामान की सील कर तीनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत के संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें