फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आपदा पीड़ितों को आर्थिक सहायता

Mon, 28 Sep 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात से हुई बारिश और तेज हवाओं से जिले में जन-धन की काफी क्षति हुई। आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए प्रशासन द्वारा गठित टीमें लगातार क्षेत्रों का भ्रमण कर सर्वे कर रही हैं। एडीएम ललित कुमार ने बताया कि अत्यधिक वर्षा से हुई जनहानि, पशुहानि, कच्चे-पक्के मकान, झोपड़ी और पशु शेड की क्षति का सर्वे कर पीड़ितों को सहायता राशि दी जा रही है। अब तक दो जनहानि के मामलों में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये प्रदान किए गए हैं। पशुहानि के लिए 75 हजार रुपये, पक्के मकान की क्षति पर 1.46 लाख, कच्चे मकान पर 2.92 लाख, झोपड़ी क्षति पर 1.36 लाख और पशु शेड क्षति पर 1.05 लाख रुपये की सहायता वितरित की गई है। प्रशासन ने सर्वे और राहत कार्य जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें