बहराइच। वीर बाल दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर में जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को फिल्म दिखाई गई। संस्था की उपाध्यक्ष चरणजीत कौर के नेतृत्व में एक लघु नाटक भी प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि सीजेएम शिवेंद्र मिश्रा ने वीर बाल दिवस के बारे में लोगों को बताया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अवधेश ने कहा कि वीर बाल दिवस को मनाना और उससे प्रेरणा लेकर समाज में एक नई चेतना जागृत करना ही हमारा लक्ष्य है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष मंदीप सिंह वालिया, प्रधानाचार्य रवि शुक्ला समेत कई लोग मौजूद रहे।
इसके साथ महसी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदी में विधायक महसी सुरेश्वर सिंह की उपस्थिति कार्यक्रम आयोजित किया गया। बलहा के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगवल में कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया। श्री शंकर इंटर कालेज नानपारा, श्री कृपाराम जनजागृति हाई स्कूल अगैय्या में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।