हरदी थाना क्षेत्र के साहुनपुरवा परसौना और पासिनपुरवा का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
महसी (बहराइच)। अलग अलग दो जगह हुए विवादों में हुई मारपीट में 11 लोग घायल हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
हरदी थाना क्षेत्र के साहुनपुरवा परसौना में सोमवार की रात मारपीट के विवाद में एक पक्ष के माताप्रसाद, जलवर्षा, कोयली, किरन व दूसरे पक्ष के गरीबे, तारादेवी सहित चार लोग घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायलों ने बताया कि सोमवार को मतदान के चलते एक पक्ष के लड़कों को सुरक्षाकर्मियों ने लताड़ लगी दी थी। जिसके चलते गांव में उनका मजाक उड़ने लगा।
इसी के चलते आपस में कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के आठ लोगों में मारपीट हो गई। जिससे वह घायल हो गए। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सरोज का कहना है कि दोनों पक्षों के लोगों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजकर तहरीरों के आधार पर दोनों पक्षों पर कार्रवाई की गई है।
वहीं हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरदी गौरा के मजरा टेपरा पासिनपुरवा निवासी सुनीता ने बताया कि उसकी बेटी सोनम(15), सुधा (08) बकरी चराने गई थी। इसी दौरान बकरी ने पड़ोसी के कुछ पौधौं को खा लिया। जिसके चलते पड़ोसी नाराज हो गए। कहासुनी के दौरान पड़ोसी ने पुत्रियों के साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर जब वह उन्हें बचाने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।