फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ठेले पर मेडिकल कॉलेज पहुंची महिला मरीज

Mon, 15 Jul 2024 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी के सामने ठेले पर लेटी महिला मरीज।
विज्ञापन
बहराइच। महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय में एक व्यक्ति एक महिला मरीज को ठेले पर लेकर पहुंचते हैं। इमरजेंसी के सामने ठेले पर महिला लेटी हुई है। लेकिन कोई डॉक्टर उसे देखने नहीं पहुंचा। रविवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह ने इस फोटो को शेयर करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक्स पर टैग किया। साथ ही उन्होंने लिखा है कि जिला चिकित्सालय बहराइच 2017 तक पूरे देवीपाटन मंडल का उत्कृष्ट चिकित्सालय था। जहां दूर-दूर से मरीज आते थे और इलाज के बाद स्वस्थ होते थे। आज यहां विधायक, सांसद व सरकार भाजपा की है और ये जिला चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध है। अब सीएमएस के कमरे पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल साहक का कब्जा है और मरीज भगवान भरोसे।
विज्ञापन

इस मामले में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय खत्री ने कहा कि मरीज अस्पताल में कैसे व कहां से पहुंची इसकी जानकारी नहीं है। मरीज का इलाज कराया जा रहा है। सीएमएस के कमरे पर कब्जे का मैं खंडन करता हूं। जैसे पहले था वैसे आज भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें