फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: वनरोज की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर/खैरीघाट। बनरोज से बुधवार रात बाइक टकरा जाने से ग्राम दलजीतपुरवा निवासी हनीफ (45) की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा घायल हो गया। हनीफ अपने बड़े बेटे को लेने नानपारा जा रहे थे, जो मुंबई से घर लौट रहा था। रास्ते में उनका छोटा बेटा आरिफ भी उनके साथ बाइक पर बैठ गया। कुछ दूरी पर ही अचानक एक वनरोज ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे हनीफ गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आरिफ को भी चोटें आईं। मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हनीफ को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। खैरीघाट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें