फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ब्याज सहित भुगतान नहीं हुआ तो चिरवलिया मिल को गन्ना नहीं देंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। गन्ने के बकाये भुगतान को लेकर किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। किसानों ने साफ कहा है कि पुराना गन्ना भुगतान ब्याज समेत किए बिना चिलवरिया चीनी मिल को नया गन्ना नहीं देंगे। किसानों के अनुसार सीजन 2023-24 का करीब 10 करोड़ और 2024-25 का 95 करोड़ रुपये यानी कुल करीब 105 करोड़ रुपये का भुगतान अभी बाकी है। किसानों ने विलंबित भुगतान की अवधि का नियमानुसार ब्याज देने की भी मांग की है। चिलवरिया परिक्षेत्र के किसान राजकुमार, प्रभात, तीरथराम और पशुपतिनाथ ने कहा कि नए सत्र में गन्ना आवंटन से पहले पुराने भुगतान का हिसाब साफ होना चाहिए। किसानों के मुताबिक मिल शुरू होने के बाद से ही भुगतान में देरी की समस्या बनी हुई है। उनका आरोप है कि समय पर भुगतान नहीं होने के कारण सीजन 2025-26 में गन्ना प्राधिकरण ने उनका गन्ना दूसरी चीनी मिलों को आवंटित किया था। वहां समय से भुगतान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें