बहराइच। जनपद स्तरीय खरीफ-रबी खाद्यान्न उत्पादकता गोष्ठी एवं किसान मेला 22 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे शहर के हरियाली रिसॉर्ट, लखनऊ रोड पर आयोजित होगा। कृषि अधिकारियों व वैज्ञानिकों की ओर से किसानों को फसल की पैदावार बढ़ाने की तकनीकी जानकारी दी जाएगी। कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम, दुग्ध, गन्ना, इफको, मंडी, पंचायत, बैंक और एफपीओ सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ को अपने विकासखंड से 20-20 प्रगतिशील किसानों के साथ समय से पहुंचने के निर्देश दिए हैं।